भागलपुर के पप्पू तांती हत्याकांड में अब सिर्फ गोली चलाने वाले शूटरों की कहानी नहीं बल्कि हत्या की पूरी पटकथा सामने आ रही है पुलिस के अनुसार भाजपा नेता उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की हत्या के पीछे राजनीतिक वर्चस्व और जमीन से जुड़ा विवाद अहम वजहों में शामिल है !
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के मुताबिक मुख्य आरोपी भाजपा नेता शशि मोदी ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की थी इस केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब शशि मोदी की पत्नी और नगर निगम वार्ड नंबर 51 की पार्षद दीपिका कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी शशि मोदी ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया अब एसएसपी के मुताबिक शशि मोदी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की योजना कई महीने पहले बनाई गई थी लाइनर सुमन कुमार के जरिए शूटर अक्षय यादव तक संपर्क पहुंचा और तीन लाख रुपये में हत्या का सौदा तय होने की बात पुलिस ने कही है वारदात से पहले रेकी की गई ,
और 11 सितंबर को पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई !
पुलिस के मुताबिक पप्पू तांती की राजनीति में बढ़ती सक्रियता और इलाके में प्रभाव के साथ महादेव पोखर की जमीन तथा काली मंदिर से जुड़े विवाद भी जांच के केंद्र में हैं। अब शशि मोदी की रिमांड पूछताछ से पुलिस इस साजिश में भूमिका पैसे के लेन-देन और हत्या की पूरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश करेगी !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;–