हिना साहब की लालू यादव से मुलाकात पर बोले उमेश कुशवाहा,अब लालू-राबड़ी के राजनीति हो गई खत्म

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहेब से आज लालू– तेजस्वी की हुई मुलाकात। बिहार के सियासत में चर्चा तेज है की हिना साहेब जल्द ही राजद का दामन थाम सकती है.

इसी मामले पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बयान सामने आया ह उमेश कुशवाहा ने कहा की हिना साहेब और लालू यादव का उनकी व्यक्तिगत बात हुई होगी। उमेश कुशवाहा ने कहा इतना स्पष्ट है कि लालू यादव का राजनीतिक समाप्त हो चुका है। बिहार की जनता लालू राबड़ी शासन काल को जानती है।  2005 के पहले लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के जो युवराज हैं वह केवल वोट की राजनीति करते हैं। तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के दौरान 250 से ज्यादा जनसभाएं की और परिणाम क्या हुआ चार सीट पर सिमट गए। जनता आरजेडी का खेल समझ चुकी है इनका खेल समाप्त हो गया है। बिहार में केवल एक ही नेता है वह है नीतीश कुमार 2025 में फिर से नीतीश कुमार आगे आएंगे और तेजस्वी यादव को जनता घर पर बैठा देगी।

बांग्लादेश में हुए बवाल पर बोले उमेश कुशवाहा –

बांग्लादेश का हालत चिंताजनक है। केंद्र सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से देख रही है। केंद्र सरकार की पूरे मामले पर पैनी नजर बनी हुई है। केंद्र सरकार इस मामले पर संवेदनशील है।

जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा नीतीश कुमार का राजनीति का अंतिम दौर चल रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रशांत किशोर पर बोलना उचित नहीं है वह अपना एजेंसी चलाते हैं चलाते रहें।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष की जो हत्या हुई है वह काफी दुखद है। जो भी इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगी दोषी कहीं से भी बक्से नहीं जाएंगे।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article