भागलपुर में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक, सामाजिक मुद्दों और बाढ़ राहत को लेकर हुई चर्चा ,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क:भागलपुर के हबीबपुर प्रधान कार्यालय में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के बुद्धिजीवियों, युवाओं, छात्रों और राजद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों के साथ सरकार की नीतियों पर विचार-विमर्श किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातमी तथा विशिष्ट अतिथि मोहिबुल हसन उर्फ हीरा शामिल हुए फातमी ने कहा कि वे पूरे बिहार का दौरा कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद कर रहे हैं

और उनकी समस्याओं व विचारों को जान रहे हैं !

उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिलाने के लिए भी राय-मशवरा किया जा रहा है वहीं, राजद नेता शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने नाथनगर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि कई प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन, मवेशियों के लिए चारा और जीआर की राशि अब तक नहीं मिल सकी है उन्होंने बताया कि इन समस्याओं से तेजस्वी यादव को अवगत कराया गया है बैठक में बड़ी संख्या में राजद नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब के साथ चर्चा की।

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article