महिलाओं को नीतीश सरकार की सौगात: हर परिवार से एक महिला बनेगी उद्यमी, जान लीजिए आवेदन प्रक्रिया…

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को महिला सम्मान योजना की शुरुआत की थी और अब सरकार ने इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी कर दी है।

इस योजना का मकसद है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार से कम-से-कम एक महिला को उद्यमी बनाया जाए।

👉 मिलेगी आर्थिक मदद
योजना के तहत पहली किस्त के तौर पर लाभार्थी महिला को ₹10,000 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद जरुरत पड़ने पर उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी। इतना ही नहीं, महिलाओं को तकनीकी और उद्यमिता का प्रशिक्षण भी मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

👉 कौन कर सकता है आवेदन?

  • लाभार्थी महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका या उसके पति आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। जो महिलाएं इससे नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले समूह की सदस्यता लेनी होगी।

👉 गांव और शहर दोनों में सुविधा

  • ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन जीविका समूह और ग्राम संगठन के माध्यम से होंगे।
  • शहरी महिलाओं के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।
    प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सही बिज़नेस चुनने, उसे सफलतापूर्वक चलाने और वित्तीय प्रबंधन की पूरी जानकारी दी जाएगी।

👉 बड़ी सौगात – जीविका को-ऑपरेटिव बैंक
महिलाओं के व्यवसाय को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत करेंगे। यह बैंक महिलाओं को सस्ता कर्ज देगा और पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article