पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 63 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा ,
बेतिया। समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 63 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें कई शिकायतों का तत्काल मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
यह कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान’ का हिस्सा है। मौके पर डीडीसी काजले वैभव नितिन समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-