विवाहिता की जहर खिलाकर किया हत्या,पति का चल रहा था अवैध संबंध

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा – लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला स्थित छोटकी संगतपर मोहल्ला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। मृतका 21 वर्षीय पूजा कुमारी थी, जो विक्की उर्फ मुकेश कुमार की पत्नी थी।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि पूजा के पति का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने गुस्से में आकर पूजा को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति विक्की उर्फ मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब इसे परिवार को सौंप दिया गया है। इस घटनाक्रम से मोहल्ले में परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article