NEWS PR डेस्क:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सीटों पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
चुनाव के लिए जिन निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक तथा पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।