NEWS PR डेस्क : पटना: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र को लेकर सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट बैठक में शिक्षा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। कुल 24 एजेंडों को मंजूरी दी गई है। सरकार के इन फैसलों से बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार और नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना का रास्ता साफ होगा।
पटना में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय के जरिए छात्राओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना का फैसला क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कैबिनेट के फैसलों के बाद अब दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़ी आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।




