इस्तीफे के बाद कर्मचारियों से मिले अवधेश नारायण सिंह, बोले- अनजाने में गलती हुई हो तो माफ करें

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क::बिहार की नई सरकार के गठन के बाद विधान परिषद में बड़ा बदलाव सामने आया है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। NDA के भीतर नए सभापति के नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

बता दें कि अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद विधान परिषद के सभापति पद को लेकर NDA के भीतर नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सभापति का पद जेडीयू के खाते में जाने की संभावना को लेकर कवायद चल रही है। हालांकि, नए सभापति के नाम को लेकर अंतिम निर्णय की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।वहीं सूत्रों से मिली जीनकारी के मुताबिक अवधेश नारायण सिंह के बाद सभापति पद के लिए JDU के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपसभापति रामवचन राय का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
कर्मचारियों से मिले अवधेश नारायण सिंह
इस्तीफा देने के बाद अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी कर्मचारियों का साथ मिला। अवधेश नारायण सिंह ने भावुक अंदाज में कर्मचारियों से कहा कि यदि उनसे अनजाने में कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जब भी उनकी जरूरत हो, कर्मचारी उनसे मिल सकते हैं।

Share This Article