फुलिया खांड में बाढ़ का खतरा बढ़ा, बांध टूटने के बाद कई गांव खाली होने लगे; ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां फुलिया खांड में बांध टूटने से अफरा-तफरी, कई गांवों के लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंचे,


बैरिया प्रखंड फुलिया खांड पंचायत क्षेत्र में बांध टूटने की सूचना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बांध टूटने से आसपास के क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग अपने परिवार और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं।


स्थिति को देखते हुए मंगलपुर, डबरिया, दक्षिण तेलुआ और वरदाहा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं। संभावित जलभराव की आशंका को देखते हुए कई परिवार घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।


बांध टूटने की खबर फैलते ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। लोग अपने स्तर से सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का बहाव बढ़ता है तो आसपास के कई अन्य गांव भी प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल फुलिया खांड, मंगलपुर, डबरिया, दक्षिण तेलुआ और वरदाहा समेत आसपास के इलाकों में लोग सतर्क हैं।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article