NEWS PR डेस्क : पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बापू के विचारों को याद करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में थे।
पूजा श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शन करते हैं।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और सत्य, अहिंसा, स्वच्छता तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े से बड़ा बदलाव भी सत्य, धैर्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर लाया जा सकता है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है।
अंत में NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने सभी देशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए बापू के आदर्शों पर चलने और एक स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया।
गांधी जयंती पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान