घर में घुसा दबंग, महिला पर किया जानलेवा हमला; इलाके में मचा हड़कंप ,

Muskan Gupta

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के रजंदीपुर में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अजय मंडल, दीपक मंडल और कैलाश मंडल घर में घुस आए और डबिया से शीला देवी पर हमला कर दिया।हमले में शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के मुताबिक, उनके हाथ में गहरी चोट आई है और इलाज के दौरान कई टांके लगाए गए हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव में उन्हें जाति को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पास में ही नई जगह ली है, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है।घटना के बाद घायल महिला का इलाज कराया गया।

पीड़ित परिवार ने सबौर थाना पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article