पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां गोडिया पट्टी चिरान में दुर्गा पूजा और मेला आयोजन पर विवाद, जमीन मालिकों ने थाने में दिया आवेदन,
मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित गोडिया पट्टी चिरान के समीप लगने वाले मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर मेला आयोजित किया जाता है, उसके जमीन मालिकों समेत करीब दस से अधिक लोगों ने थाना में आवेदन देकर इस वर्ष मेला नहीं लगाने की गुहार लगाई है।
आवेदन में जमीन मालिकों ने बिना अनुमति उनकी जमीन पर मेला आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई है। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यदि बिना जमीन मालिकों की अनुमति के इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं मेले का आयोजन किया गया, तो वे लोग प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि ,जमीन मालिकों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का आयोजन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई है। मोर्चा खोलेंगे।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-