भागलपुर नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना क्षेत्र के बांधा बहियार स्थित दियारा में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है !
पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि वीरबन्ना निवासी मृत्यंजय यादव अपने साढ़ू मुकेश यादव के साथ मिलकर बाहर से हथियार बनाने वाले कारीगरों को बुलाकर अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चला रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियार, दो देसी पिस्टल, छह कारतूस, पांच मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया
जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।
फरार आरोपी की पहचान वीरबन्ना निवासी मृत्यंजय यादव के रूप में बताई गई है गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद तौसिक उर्फ साधो, मिर्जापुर बधो थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अरमान उर्फ मेहरूद्दीन, मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी मुकेश यादव और भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार यादव शामिल हैं !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-