NEWS PR डेस्क: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।
सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित होंगी ट्रेनें
रेलवे के कोचिंग निदेशालय की ओर से 9 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली उन ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचना था।
इन प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा असर
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रभावित ट्रेनों में मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22221), तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309), संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12393) और अमृत भारत एक्सप्रेस (22361) शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें।
यात्रियों को क्यों हो सकती है परेशानी?
मध्य दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण रेलवे स्टेशनों के आसपास यातायात बाधित होने की आशंका है। इससे यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने में परेशानी हो सकती है। रेलवे ने इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाया है, ताकि यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।
ऐसे चेक करें ट्रेन का स्टेटस
वहीं 9 या 10 अक्टूबर को दिल्ली के लिए टिकट बुक कराया है, तो घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति जांच लें।
बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका,संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें रद्द