कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट चौधरी सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राज्य में हाल के दिनों में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों और महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से राज्य में अपराध की स्थिति और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा ले रहे हैं।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को लगातार सक्रिय रहने और गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस की कार्रवाई का दिया जा रहा ब्योरा
बैठक में अधिकारियों की ओर से हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जा रही है।
महिलाओं से जुड़े मामलों पर भी चर्चा
हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और राज्य में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की चुनौतियों की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने और अपराधियों पर प्रभावी तरीके से नकेल कसने का निर्देश दिया है।

Share This Article