NEWS PR डेस्क : पश्चिम चंपारण जिले में के बेतिया से जहां डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग,
बेतिया सड़क दुर्घटना में मोहम्मद अरमान (50) की मौत के बाद परिजनों ने डीआईजी से संबंधित डीएसपी की गाड़ी पर पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई मोहम्मद निजामुद्दीन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
निजामुद्दीन के अनुसार, घटना सुबह की है। उनके भाई जीयो पेट्रोल पंप की ओर से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई डीएसपी की गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद गाड़ी आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसका अगला टायर फट जाने से वह रुक गई।
इलाज के दौरान हुई मौत,
परिजनों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मोहम्मद अरमान को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-