पश्चिम चंपारण के नौतन में भीषण अगलगी, 18 घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति बर्बाद !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : पश्चिम चंपारण से है, जहां नौतन के गहिरी मुशहरी टोला में भीषण अगलगी से हड़कंप मच गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक 18 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस अगलगी में घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से एक भैंस बुरी तरह झुलस गई, जबकि कई बकरियां भी प्रभावित हुईं। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के बाद स्थानीय मुखिया अनुप लाल यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, बीडीओ गिरधारी लाल ने पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article