पटना शिक्षक MLC सीट पर संजीव कुमार की जीत, तिरहुत-दरभंगा-सारण में भी नए चेहरे

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण की चारों सीटों पर मौजूदा एमएलसी अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम रहे। इन सीटों पर आरजेडी, बीजेपी, जन सुराज और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों ने शिक्षक राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं और अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के मौजूदा एमएलसी नवल यादव को हराकर जीत हासिल की। वहीं, तिरहुत सीट पर बीजेपी के नरेंद्र सिंह ने मौजूदा एमएलसी संजय कुमार सिंह को पराजित किया। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के सुरेश राय ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा को शिकस्त दी। दूसरी ओर, सारण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जन सुराज के मौजूदा एमएलसी आफाक अहमद को हराकर जीत दर्ज की।
पटना शिक्षक सीट पर डॉ. संजीव कुमार की जीत को खास माना जा रहा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नवादा और नालंदा जिले के इलाके शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यहां कुल 11,720 मतदाता पंजीकृत थे और 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 8,758 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के दौरान डॉ. संजीव कुमार को 4,487 वोट मिले, जबकि जीत का निर्धारित कोटा 4,246 मत बताया गया।
जीत की घोषणा के बाद संजीव कुमार ने कहा कि नवल किशोर यादव का कोई ऐसा मजबूत किला नहीं था, जिसे भेदा नहीं जा सकता था। उनके मुताबिक, अब तक उनके सामने मजबूत उम्मीदवार नहीं होने के कारण वे चुनाव जीतते आ रहे थे। लेकिन इस बार उनके सामने मजबूत प्रत्याशी आया, तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा

Share This Article