NEWS PR डेस्क : पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन के अवसर पर पटना स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में उत्साह और उमंग के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव ने किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जन्मदिन का जश्न मनाया।
संगीत और जश्न के बीच कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
जन्मदिन समारोह के दौरान संगीतकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमा दिया। संगीत और उत्सव के माहौल में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। पूरे पार्टी जिला कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प
इस अवसर पर पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने चिराग पासवान के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट