बिहार में 400 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, छह शहरों में जल्द शुरू होगी सेवा

हर सफर में सुविधा और सुरक्षा का वादा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में शहरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य के छह प्रमुख शहरों में जल्द ही 400 अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी), परिवहन विभाग और ग्रीनसेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं।


पहले चरण में जुलाई से 200 इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। इनमें 50 बसों को विशेष ‘पिंक बस’ के रूप में संचालित किया जाएगा, ताकि महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक यात्रा का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जा सके।
छह प्रमुख शहरों को मिलेगा लाभ
योजना के तहत 35 और 42 सीट क्षमता वाली कुल 400 एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जाएगा। ये बसें बिहार के प्रमुख शहरों—पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में चलाई जाएंगी।
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नई ई-बसों को अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों से लैस किया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें— सीसीटीवी कैमरा,,जीपीएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग,पैनिक बटन,पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम,फायर सेफ्टी किट,फर्स्ट एड किट,मोबाइल चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और तकनीक-सक्षम यात्रा अनुभव मिलेगा।
प्रदूषण कम होगा, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
परिवहन मंत्री Damodar Rawat ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना बिहार में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने वाली पहल साबित होगी। इससे न केवल बसों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि लोगों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी, डीजल पर निर्भरता घटेगी और निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
तैयार हो रहा आधुनिक चार्जिंग नेटवर्क
ई-बसों के निर्बाध संचालन के लिए राज्य के सभी छह प्रमंडलों में आधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक 50 बसों के लिए डिपो में आठ फास्ट चार्जर लगाए जाएंगे। इनकी सहायता से बसों को लगभग 1 से 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकेगा। इस परियोजना में ऊर्जा विभाग भी सक्रिय सहयोग दे रहा है।
बस टर्मिनलों का भी होगा आधुनिकीकरण
बीएसआरटीसी राज्य के 31 बस डिपो और बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस टर्मिनल के रूप में विकसित कर रहा है। साथ ही ई-टिकटिंग व्यवस्था और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि 400 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से राज्य के प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे बिहार के शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नई शुरुआत होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article