NEWS PR डेस्क : भागलपुर समाहरणालय गेट पर बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा की भागलपुर इकाई के बैनर तले डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों की मांग है कि सरकार उन्हें भी राज्यकर्मी का दर्जा दे इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 1997 से राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में डाटा एंट्री ऑपरेटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं सरकार लगातार सरकारी कार्यालयों को डिजिटल बनाने की बात कर रही है लेकिन वर्षों से काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है।
ऑपरेटरों का कहना है कि जब सरकार उनकी मांगों को ही पूरा नहीं कर रही है तो सरकारी कार्यालयों को डिजिटल बनाने का सपना कैसे पूरा होगा
उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और सरकारी कार्यालयों के कामकाज को प्रभावित करेंगे
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-