मधुबनी में पहली बार कलानेश्वर महोत्सव-2026 का आगाज़ कल, लोक संस्कृति की होगी भव्य प्रस्तुति

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 14 फरवरी 2026: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में 15 फरवरी को कलानेश्वर स्थान, कलना (प्रखंड-हरलाखी) के प्रांगण में ‘कलानेश्वर महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा।

लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति

महोत्सव के दौरान सुप्रसिद्ध मैथिली गायकों द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही समूह नृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पहली बार हो रहा आयोजन

जिला प्रशासन के अनुसार, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन, मधुबनी के सहयोग से पहली बार कलानेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। प्रशासन ने आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article