बिहार के हवाई यात्रियों को झटका! पटना-बेंगलुरु विमान सेवा 15 नवंबर तक बंद

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पटना-बेंगलुरु रूट की अपनी दो उड़ानों को लगातार 15 दिनों के लिए रद कर दिया है। एयरलाइन के इस फैसले से नवंबर के पहले पखवाड़े में यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

एयरलाइन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु मार्ग पर विमान सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान फ्लाइट संख्या IX 2004 और IX 2817 का संचालन रद रहेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानें रद करने के पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए हैं।
इस फैसले का असर खासकर उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जिन्हें नौकरी, कारोबार, पढ़ाई या अन्य जरूरी काम से पटना और बेंगलुरु के बीच यात्रा करनी है। ऐसे यात्रियों को अब अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ सकती है या फिर दूसरी एयरलाइंस की उड़ानों का विकल्प तलाशना होगा।

टिकट बुक करा चुके यात्री कहां करें संपर्क?
जिन यात्रियों ने 1 से 15 नवंबर के बीच इन उड़ानों में टिकट बुक कराया है, वे टिकट, कैंसिलेशन और यात्रा से जुड़े विकल्पों की जानकारी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के पटना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
एयरलाइन की ओर से जारी संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:
मोबाइल नंबर: 8097231039
पटना कार्यालय: 0612-2225954
एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर चेक करें फ्लाइट स्टेटस
यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें। साथ ही एयरलाइन से संपर्क कर टिकट की स्थिति, रीबुकिंग और उपलब्ध वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

Share This Article