बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी CM सख्त: ‘किसी को नहीं छोड़ा जाएगा’

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 अप्रैल। बिहार में राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं, लेकिन डिप्टी मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर चेतावनी दी कि नियम और कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से कई बार संवाद किया और काम पर लौटने का आग्रह किया, साथ ही उनकी मांगों को नियम के अनुसार पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन कर्मचारी और अधिकारी अब तक हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

डिप्टी CM ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग भ्रम में हैं कि सरकार उनकी हर मांग मानेगी। उन्होंने कहा, “कल हमारी सरकार थी, आज है और आगे भी रहेगी। सरकार नियम के अनुसार काम करेगी। हम देख रहे हैं कि कौन गड़बड़ कर रहा है, और किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा, विजय सिन्हा ने 4 अप्रैल को मुंगेर में आयोजित होने वाले भूमि सुधार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार का संकल्प है कि बिहार भूमि विवाद मुक्त राज्य बने।

आपको बता दें कि राजस्व विभाग की यह हड़ताल अब प्रशासन और सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है, और अधिकारी हर पहलू से स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article