बिहार में दलित-पिछड़े सुरक्षित नहीं कुमार सर्वजीत का सरकार पर बड़ा हमला, 16 हजार SC-ST मामलों का किया दावा !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क : बोध गया विधायक सर्वजीत कुमार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि बिहार में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बीते दो वर्षों में एससी-एसटी अत्याचार से जुड़े करीब 16 हजार मामले दर्ज होने का दावा किया है। साथ ही सरकार के वित्तीय प्रबंधन और विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए हैं।

विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि बिहार में दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उनके मुताबिक, वर्ष 2024 तक एससी-एसटी एक्ट और दलितों पर अत्याचार से जुड़े लगभग 16 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने इन आंकड़ों के आधार पर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।वहीं, राम, हनुमान और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों पर भी कुमार सर्वजीत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असली सनातन धर्म सभी धर्मों के लोगों को भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने समाज में नफरत फैलाने वाली राजनीति पर भी सवाल उठाए।दीपावली के अवसर पर गया

और बिहार की जनता को शुभकामनाएं देते हुए

विधायक ने सरकार के खजाने को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का खजाना खाली है और विधायक अपने क्षेत्रों में नई सड़क तथा नाली तक का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।कुमार सर्वजीत ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट :

Share This Article