NEWS PR डेस्क ; भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा’ पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नितिन नवीन ने आर.के. सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वर्गीय आर.के. सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने आर.के. सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान नितिन नवीन ने आर.के. सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
ऋतुराज सिन्हा ने दिया ब्रह्मभोज का निमंत्रण:
मुलाकात के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को आगामी 12 नवंबर को ‘अन्नपूर्णा’ आवास पर आयोजित होने वाले ब्रह्मभोज और प्रार्थना सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा परिवार में शोक:
स्वर्गीय आर.के. सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन लंबे समय तक सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़ा रहा। उनके निधन को पार्टी और उनके करीबियों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।