NEWS PR डेस्क:राजधानी पटना में चित्रगुप्त पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर के विभिन्न इलाकों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में Ashirwad Engicon के IOB Galaxy Township में भी चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से आयोजित की गई।
इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। सोसाइटी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान Ashirwad Engicon के CMD अजय सिंह ने भगवान चित्रगुप्त के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पूजा-अर्चना से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
अजय सिंह ने सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सोसाइटी में सभी पर्व और त्योहार इसी तरह मिल-जुलकर धूमधाम से मनाए जाएंगे।उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसाइटी के निवासियों के सुख-दुख में Ashirwad Engicon हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उनकी समस्याओं और जरूरतों को लेकर कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास किया जाएगा।
इस आयोजन के माध्यम से सोसाइटी में धार्मिक आस्था के साथ आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।