भागलपुर की बेटी खुशी यादव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता गोल्ड, मेहनत से रचा नया इतिहास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित दौड़ स्पर्धा में खुशी यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने जिले बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे भागलपुर में खुशी की लहर दौड़ गई खुशी यादव स्वर्ण पदक लेकर आज भागलपुर रेलवे स्टेशन जैसे ही उतरी उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, खुशी के आते ही उनका स्वागत फूल माला व ढोल नगाड़ों की धुन के साथ हुआ खुशी यादव शाहजांगी नवटोलिया के रहने वाले सुनील यादव की पुत्री है, खुशी को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

खुशी यादव ने यह मुकाम आसान रास्ते से नहीं पाया सीमित संसाधनों के बीच उसने कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट लगन के बल पर यह जीत हासिल की है सुबह-शाम घंटों की प्रैक्टिस, संतुलित आहार और कोच की सख्त निगरानी में खुशी ने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से इस स्पर्धा के लिए तैयार किया शाहजंगी नवटोलिया की रहने वाली सुनील यादव की पुत्री एथलीट खुशी यादव इससे पहले कई राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल पा चुकी हैभागलपुर के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली खुशी ने हमेशा बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की उसने अपनी पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलन में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर की तैयारी की खुशी के कोच का कहना है कि “वह शुरू से ही एक अनुशासित और समर्पित एथलीट रही है उसकी लगन देखकर ही भरोसा था कि वह एक दिन देश का नाम रोशन करेगी खुशी की जीत का जश्न पूरे जिले में मनाया जा रहा है भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खुशी का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें शहर के खेलप्रेमी, स्थानीय नेता, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल थे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भागलपुर की खुशी यादव ने 2000 मीटर स्टेपलचेज में स्वर्ण पदक जीता खुशी ने अपनी अपनी फुर्ती और स्टेमिना से विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।पहले वह लॉन्ग जंप करती थी जिसमें तरंग प्रतियोगिता में उसके पैर फ्रैक्चर हो गए थे उसके बाद लॉन्ग जंप छोड़कर वह कड़ी मेहनत करके दौड़ की तैयारी करने लगी और आज वह गोल्ड मेडल हाशिल की.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article