NEWS PR डेस्क : भागलपुर से बाईपास थाना क्षेत्र के पिस्ता बिबिया टोला से सामने आई है, जहां स्मैक की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प और मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। आरोप है कि स्मैक बेचने वालों ने कुछ अज्ञात लोगों के जरिए इन कैमरों को तुड़वा दिया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और कथित स्मैक कारोबारियों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल, सदर अस्पताल और मायागंज अस्पताल भेजा गया।
वहीं, थाना प्रभारी विकास कुमार ने मामले को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के बाद दोनों पक्षों से आवेदन लिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-
