NEWS PR डेस्क : भागलपुर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, सिटी एसपी अतुलेश झा और उपस्थित पत्रकारों ने दीप प्रज्वलित कर की इस मौके पर जिले के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने भागलपुर के पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह बढ़ाया। इस दौरान राजीव सिद्धार्थ, संतोष श्रीवास्तव, श्यामानंद सिंह, आदित्य झा, दीपक नंगी, शिवम झा, मोहम्मद साकिब, अंकित आजाद, शंभू भगत सहित कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
पत्रकार समाज के फ्रंट बैरियर की तरह करते हैं काम: DM
इस अवसर पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि पत्रकार समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से आम लोगों को सच्चाई से रूबरू होने का अवसर मिलता है। पत्रकारों की वजह से ही लोग अपने आसपास, राज्य और देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त कर पाते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के फ्रंट बैरियर की तरह काम करते हैं। वे घटनाओं को करीब से देखते हैं, तथ्यों की पड़ताल करते हैं और उन्हें आम जनता तक पहुंचाते हैं। अच्छी घटनाएं हों या फिर विपरीत परिस्थितियां, पत्रकार हर हाल में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता के साथ प्रकाशित और प्रसारित करते हैं।
प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की अहम भूमिका
डीएम ने कहा कि पत्रकारों की मेहनत और सक्रियता के कारण लोगों को घर बैठे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। समाज में जागरूकता पैदा करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और प्रशासन तथा जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार आगे भी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकारों के सम्मान और उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित करने का अवसर बना।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;
