AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में JDU का नीतीश संवाद ललन सर्राफ बोले- नीतीश कुमार ने राजनीति को बनाया सेवा का माध्यम !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड की ओर से सुशासन दिवस के अवसर पर नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक संघर्ष, सुशासन और बिहार में हुए विकास कार्यों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम बनाया, न कि मेवा कमाने का जरिया।

भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ, भागलपुर सांसद अजय मंडल, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और जेडीयू नेता सुड्डू साईं ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान ललन सर्राफ ने नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 1994 में उन्होंने संघर्ष की शुरुआत की थी। अपनी विचारधारा और सोच को लोगों तक पहुंचाने में उन्हें करीब 11 साल का समय लगा। इसके बाद 24 नवंबर 2005 से बिहार में उनके राजनीतिक सेवा के नए दौर की शुरुआत हुई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ललन सर्राफ ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई क्षेत्रों में बदलाव देखा। उनके अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने, सड़क, पुल-पुलियों का निर्माण और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए गए। उन्होंने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

सुशासन और विकास को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प:

कार्यक्रम में मौजूद जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि बिहार में हुए बदलाव और विकास की योजनाओं को लेकर पार्टी जनता के बीच संवाद जारी रखेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-