पटना में पुलिस का इकबाल खत्म, बंदूक के बल पर घर में घुसकर लड़की को जबरन उठा ले गए अपराधी, मुंह ताकते रह गई एक्टिव पुलिस…!

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- राजधानी पटना में अपराध कंट्रोल करने की सारी कवायद धरी धरी रह गई। मंगलवार की रात पटना में बेखौफ अपराधियों ने बंदूक के बल पर सरेआम लड़की का अपहरण कर लिया। घटना पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है। जहां कार सवार 20 की संख्या में आए अपराधियों ने पटना पुलिस के इकबाल को ताक पर रखते हुए लड़की का अपहरण कर लिया। सभी हाथों में हथियार लिए थे और मुंह पर मास्क लगाए हुए था।

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पहले तो फायरिंग कर दहशत फैलाई उसके बाद बंदूक के बल पर 22 साल के लड़की को नोहसा अपार्टमेंट के पीछे वाले एक घर में घुसकर अगवा कर लिया। इस दौरान लड़की के घरवालों के शोर मचाने पर जमा स्थानीय लोगों ने अपराधी को खदेड़ने लगे तब कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सभी अपराधी फरार होने में सफल हो गए। सरेआम इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। काफी देर बाद पुलिस को इस बात की भनक लगी। मौके पर पहुंची पटना पुलिस ने अपने पुराने अंदाज में छानबीन की रश्मी कार्रवाई शुरू की।

अपहरण का आरोप लड़की के पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फिरोज उर्फ अफरोज के ऊपर लगाया गया है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार सवार अपराधियों के भागने की तस्वीरें मिली है। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी आर रहमान से मिली जानकारी के मुताबिक बंदूक के बल पर अपराधियों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया है। लड़की के घर के बगल में ही आरोपित फिरोज का घर बन रहा है.

जो मूल रूप से सहरसा का रहने वाला बताया जा रहा है। छानबिन में पता चला है कि लड़की फिरोज के घर मे पढ़ाने जाया करती थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है। लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सरेआम हुए इस अपहरण ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया।

Share This Article