पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने म्यूजिक वीडियो से किया डेब्यू, बॉलीवुड एंट्री के लिए तैयार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार से निकलकर बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी अब फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार हैं। हालांकि, बड़े पर्दे पर कदम रखने से पहले उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के जरिए इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। हाल ही में रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है।बेटी की शुरुआत पर भावुक हुए पंकज त्रिपाठीबेटी के डेब्यू को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, “आशी को स्क्रीन पर देखना हमारे लिए गर्व और इमोशन से भरा पल था। वह हमेशा से एक्टिंग को लेकर जुनूनी रही है, और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में उसकी परफॉर्मेंस देखकर दिल खुश हो गया। अगर उसकी शुरुआत इतनी शानदार है, तो मैं उसकी आगे की जर्नी देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

“मां मृदुला त्रिपाठी ने जताई खुशी- पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “जब यह ऑफर आशी के पास आया, तो मैं चाहती थी कि वह ऐसा कुछ करे जो उसके आर्ट और इमोशन से जुड़ा हो। ‘रंग दारो’ एक खूबसूरत और इमोशनल प्रोजेक्ट है। स्क्रीन पर आशी का इमोशन दिखाने का तरीका दिल को छू लेने वाला था। हमें गर्व है और हम उसे आगे बढ़ते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

कैसा है म्यूजिक वीडियो?-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आशी त्रिपाठी का म्यूजिक वीडियो ‘रंग दारो’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है, जबकि संगीत अभिनव आर. कौशिक ने दिया है। वीडियो में आशी की खूबसूरती और शानदार एक्सप्रेशन को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। व्हाइट साड़ी में उनकी झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है।

आशी त्रिपाठी: पंकज त्रिपाठी की इकलौती बेटीपंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की शादी 15 जनवरी 2004 को हुई थी। दोनों की मुलाकात 1993 में एक शादी समारोह में हुई थी, जब वे कॉलेज में पढ़ते थे। शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए और 2006 में उनकी बेटी आशी त्रिपाठी का जन्म हुआ। अब, पंकज की तरह ही आशी भी अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए तैयार हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article