AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजगीर में ‘शक्ति संवाद’ का राष्ट्रीय मंच, 20 राज्यों के महिला आयोगों की 105 प्रतिनिधि जुटेंगी; महिला सुरक्षा और अधिकारों पर होगा मंथन !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क :– बिहार के राजगीर में आज देशभर की महिला आयोगों का बड़ा जुटान होने जा रहा है। महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से ‘शक्ति संवाद’ के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 20 राज्यों के महिला आयोगों की 105 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान महिला सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निवारण, कानूनी संरक्षण और आयोगों की कार्यक्षमता बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

दरअसल, राजगीर के होटल तथागत में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर के महिला आयोगों को एक साझा मंच पर लाना और उनके बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधि अपने अनुभव, चुनौतियां और महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों को साझा करेंगे। साथ ही शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श होगा।

इस बार के शक्ति संवाद में लिव-इन रिलेशनशिप के कानूनी पहलुओं पर विशेष सत्र रखा गया है। इसमें न्यायालयों के महत्वपूर्ण फैसलों, कानूनी प्रावधानों और इस रिश्ते में महिलाओं के अधिकारों एवं संरक्षण पर चर्चा होगी। इसके अलावा जेलों में बंद महिलाओं के अधिकार, कानून से संघर्षरत बच्चों और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषय भी एजेंडे में शामिल हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के महिला आयोग अपनी सफल पहल और नवाचार भी प्रस्तुत करेंगे। इसमें महिला जागरूकता, डिजिटल व्यवस्था, कानूनी हस्तक्षेप और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों पर चर्चा होगी। अलग-अलग विषयों पर कार्य समूह बनाए जाएंगे, जो सामूहिक चर्चा के बाद ठोस सुझाव और अनुशंसाएं तैयार करेंगे। इन सुझावों को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

‘शक्ति संवाद’ की शुरुआत उत्तर प्रदेश के अयोध्या से हुई थी। इसके बाद मुंबई, नई दिल्ली और श्रीनगर में इसके चार संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। अब पांचवें संस्करण के लिए बिहार के राजगीर को चुना गया है। इस आयोजन से महिला अधिकारों की रक्षा और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More