यमुना नदी में तैरते शवों को देखकर मचा हड़कंप

Rajan Singh

News PR Desk, Patna : बात यूपी के हमीरपुर जिले की है जहाँ यमुना नदी में दर्जनों शवों को देख लोगों में हड़कंप मच गया। इन शवों को हमीरपुर और कानपूर के गांव वालों ने नदी में प्रवाहित किया है। सूचना पाकर जब पुलिस वहाँ पहुँची तो पुलिस ने पाया की कई सारे शव नदी में तैर रहें हैं। कानपुर और हमीरपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है।

यमुना नदी का उत्तरी किनारा कानपुर में लगता है और दक्षिणी किनारा हमीरपुर में लगता है। यमुना नदी कानपुर और हमीरपुर जिलों की सीमा रेखा के रूप में बहती है। कोरोना के डर से ग्रामीण शवों का अग्निदाह करने के बजाए यमुना नदी में प्रवाहित कर रहे है, इसी वजह से यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव तैरते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्ष दाहिनी कालिंदी के रूप में मानते हैं। मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किए जाने की पुरानी परंपरा है। यमुना नदी में एक दो शव तो हमेशा ही देखे जाते हैं, पर कोरोना काल में प्रवाहित शवों की तादाद बढ़ गई है, मानो जैसे नदी में शवों की बाढ़ आ गई हो।

Share This Article