गांव में दबंगों ने अकेली महिला के साथ की मारपीट, कर दिया अधमरा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में दबंगों ने अकेली महिला के साथ मारपीट कर पूरी तरह से अधमरा कर दिया गया।अधमरा करने के बाद महिला को मृत समझकर फेक दिया।स्थानीय लोगो की नजर जब महिला के ऊपर पड़ी तब स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों के मदद से जख्मी हालत में महिला को नुरासराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में महिला को बिहार शरीफ रेफर कर दिया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जाता है जख्मी महिला के पति के ऊपर अपने ही रिस्तदार का हत्या का आरोप है।जिसके कारण हत्या के आरोपित पति के पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया गया। यानी हत्या के प्रतिशोध में महिला की भी हत्या करने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article