NEWSPR डेस्क : मेष -आज रुका धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य बिना विलंब आसानी से पूरे होंगे। संतान को सफलता प्राप्त होगी। घर से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक—2, शुभ रंग— गुलाबी
वृष -आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों को सराहा जाएगा। सभी का सहयोग आपको उत्साहित रखेगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।
शुभ अंक—6, शुभ रंग— मैरून
मिथुन -आज सेहत से समझौता ना करें। खानपान पर अतिरिक्त ध्यान दें। अत्यधिक थकान देने वाले प्रयासों से बचें। मित्रों से कीमती उपहार प्राप्त हो सकता है। अपनों का सहयोग मिलेगा। गुप्त समर्थन हासिल होगा। बेवजह किसी विवाद का हिस्सा ना बनें।
शुभ अंक—3, शुभ रंग— सफेद
कर्क -आज प्रियजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लंबी यात्रा की संभावना है। विदेश और दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। दूसरों के भरोसे कोई काम ना छोड़ें।
शुभ अंक— 7, शुभ रंग— पीला
सिंह -आज घर—परिवार में सौभाग्य की वृद्धि होगी। हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। धन में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ ही अधिनस्थों के साथ बातचीत में शब्दों के चयन पर सतर्कता बरतें। नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर समय है।
शुभ अंक— 1, शुभ रंग— लाल
कन्या-आज प्रतिभा में निखार आएगा। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन को सराहा जाएगा। वरिष्ठों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। उत्साह में आकर कोई झूठा वादा ना करें। बड़ा निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे को समझ लें। दिखावे व आडंबर से बचें।
शुभ अंक— 5, शुभ रंग— भूरा
तुला-आज लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। संबंधों में शुभता बढ़ेगी। रिश्तों को संवारने पर जोर रहेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। आज भाग्य आपके साथ है, लेकिन इसके बावजूद कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक—8, शुभ रंग— नीला
वृश्चिक —आज पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलेगी। सुनी हुई बातों पर भरोसा ना करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुओं के संग्रह में रुचि रहेगी। घर परिवार में घर के बड़ों के साथ किसी घरेलू मामलों पर विवाद हो सकता है। छोटी यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।
शुभ अंक— 3, शुभ रंग— सफेद
धनु —आज वाहन की खरीदारी करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार के विस्तार के बारे में विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बैंक से सबंधित कार्य बिना अवरोध पूर्ण होंगे।
शुभ अंक—6, शुभ रंग— बैंगनी
मकर —आज बिना विलंब कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दूसरों के विवाद में न पडें। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।
शुभ अंक:1, शुभ रंग: पीला
कुंभ—आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लापरवाही ना करें। बहुमूल्य वस्तुएं संभालकर रखें। आय के अन्य साधन प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
शुभ अंक—4 शुभ रंग— काला
मीन—आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश करना फलदायक रहेगा। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में विलम्ब होगा। नये संबंधों के प्रति सतर्क रहें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
शुभ अंक—6 शुभ रंग— गुलाबी