पटना मे दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोग झुलसे, लाखों का नुकसान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना के पटेलनगर इलाके में आज सुबह सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. बता दें कि खाजा बनाने की दुकान में सुबह सुबह सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस दौरान दुकान मालिक समेत एक अन्य सहयोगी बुरी तरह झुलस गये. दोनों को आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि जिस दुकान में धमाका हुआ वहां कुल तीन सिलेंडर रखे हुए थे जिसमें दो में धमाका हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि सिलेंडर फट गया और दुकान पूरी तरह जमींदोज हो गई. घटना की सूचना मिलने पर फयर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

घटना के बारे में बिहार अग्निशमन विभाग के कमांडेंट मनोज नट ने बताया कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर के भट्टाचार्य रोड में सुबह करीब 3.30 बजे आग लगी थी. जिसकी सूचना के बाद करीब 4 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. घायल व्यक्ति को पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है. और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article