वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन: पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन कल शाम को हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत के बेपरवाह, निडर और साहस से भरे पत्रकार का जाना दुखद।

बता दें कि कल शाम विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि पिता विनोद दुआ का निधन हो गया। अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं।

67 साल के विनोद दुआ मीडिया में एक जाना पहचाना नाम थे। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। विनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी में काम किया। 1996 में वे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार थे, जिन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

Share This Article