लोदीपुर थाना क्षेत्र में हुई अनोखी शादी चट मंगनी पट ब्याह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर महादेव स्थान में आज अनोखी शादी देखने को मिली है। लोदीपुर गांव निवासी अजीत ठाकुर की सुपुत्री सोनी कुमारी के साथ मुंदीचक वासी अशोक यादव के पुत्र अजय कुमार के साथ बसंतपुर महादेव मंदिर में शादी हुई है।

पूर्व से कई महीनों से दोनों प्रेमी युगल में प्रेम प्रसंग चल रहा था परन्तु वधु पक्ष से सभी सहमत थे लेकिन वर पक्ष से कोई शादी को लेकर अनभिज्ञ थे। लेकिन प्रेम प्रसंग इतनी प्रगाढ़ थी कि दुल्हा बाबू ने अपनी प्रेमिका को सहर्ष स्वीकार कर लिया। परंतु वर पक्ष से उसकी माताजी और छोटे भाई आग उगलते नजर आए।इस मौके पर लोदीपुर पंचायत के सरपंच स्वीटी कुमारी ने अपने समक्ष विधि-विधान से शादी संपन्न कराया। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुमित कुमार व रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर दोनों प्रेमी युगल की शादी अपने समक्ष संपन्न कराई। हालांकि अभी तक वर पक्ष के लोग काफी आक्रोश में है लेकिन प्रेम इतनी प्रगाढ़ कि दुल्हा बाबू अपनी वधु को मोटरसाइकिल में लेकर विदा हो गया।इस मौके पर मुंदीचक से वार्ड पार्षद अमित कुमार टिंकल व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।वहीं मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लिखित रूप में दोनों पक्षों से आवेदन दी गई है आगे किसी भी तरह की कोई बात सामने आयेगी तो उसपर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article