144 के बाद भी एक पक्ष द्वारा कराया जा रहा था काम, हुआ विवाद, चली गोली

PR Desk
By PR Desk

गिरिडिह: जिले में विवादित प्लॉट को लेकर गोली चलने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गांवा थाना के मंझने पंचायत के डरकोल गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद में मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने गांवा थाना पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। जिसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं। हालांकि पुलिस देखती रह गयी। गोली किस पक्ष की ओर से चलायी गयी, इसकी जानकारी लेने के लिए गांवा थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा को आधा दर्जन बार उनके नंबर कॉल किया गया, लेकिन थाना प्रभारी ने कॉल रिसीव नहीं किया। लेकिन पुलिस ने मौके पर से एक खोखा बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर हुई गोली फायरिंग की घटना शुक्रवार दोपहर की रही है। विवाद जिस वक्त बढ़ना शुरू हुआ। उसी वक्त गांवा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। लेकिन थाना से कुछ दूर होने के बाद भी पुलिस घटनास्थल करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची।

गिरिडिह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट

Share This Article