महानंदा की बाढ़ में 15 गांवों के सामने मंडरा रहा है अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती

PR Desk
By PR Desk

रितेश रंजन

कटिहारः लगातार हो रही बारिश के कारण महानंदा में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह है कि जिले के 15 गांव के सामने अपने अस्तित्व को बचाना मुश्किल हो गया है। नदी के बाढ़ के कारण इन गांव के लोग डरे हुए हैं। खुद को बचाने के लिए अब ग्रामीण प्रशासन की तरफ मदद के लिए टकटकी लगाए हुए हैं।

कटिहार में बाढ़ खतरे के साथ-साथ अब कटाव कहर बरपाने के लिए बेताब है। महानंदा के तेज कटाव से अब प्राणपुर विधानसभा के लक्ष्मणपुर पंचायत के लगभग 15 गांव के अस्तित्व बचाने की लड़ाई शुरु हो गई है। जिससे ग्रामीण काफी दहशत में है। डकरा, इंग्लिश,यादवपुर जैसे 15 गांव के लोग महानंदा के कटाव के जद के कारण अब अपने अस्तित्व के आखिरी पल का इंतजार कर रहे है। नदी में बढ़ते जलस्तर में इन गांव के कई लोग फंसे हुए हैं। महानंदा के कटाव धार पर बसे गाँव के ग्रामीणों की माने तो इससे पहले भगवती स्थान [दुर्गा मंदिर] विलीन हो चूका है और अब गाँव पर संकट है पर अब तक गाँव को बचाने के लिए कुछ नहीं हुआ है। 

प्रशासन की ओर नजर

पंचायत के लोग अब खुद को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ नजर लगाए हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मदद करेगी। वहीं प्रशासन की तरफ से यह कहा गया है कि बाढ़ राहत के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article