बिहार STF के हत्थे चढ़ा दो कुख्यात, रंगदारी-हत्या के कई मामलों में है आरोपी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात को गिरफ्तार किया है। बता दें कि STF ने गोपालगंज जिला पुलिस के सहयोग से कुख्यात दीपा दीपक उपाध्याय उर्फ अरुण उपाध्याय और प्रकाश कुमार पांडे को पकड़ा है। यह कार्रवाई गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र से छापामारी के दौरान की गई।

वहीं गिरफ्त में आए दोनों अपराधियों ने 5000000 रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग की थी। इसके अलावा इनपर रंगदारी, लूट एवं हत्या से संबंधित कई संवेदनशील कांड दर्ज हैं। दोनों कुख्यात का मुख्य पेशा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और बिहार राज्य में रंगदारी मांगना है। रंगदारी नहीं देने पर ये मर्डर जैसी घटना को अंजाम देते हैं। बता दें कि पुलिस ने अपराधियों को दो देसी पिस्टल, 10 जिंदा गोली, 1 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है।

Share This Article