NEWSPR डेस्क। दानापुर में एक मां और बेटी से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि एक व्यक्ति ने पहले मां फिर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म। आरोपी की पहचान 30 साल के कृष्ण मोहन दुबे के रूप में की गई है। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और लगातार संबंध बनाते रहा। जिसके बाद उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी संबंध बनाया।
वहीं मामले की सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।आरोपी कृष्ण मोहन दुबे बेतिया जिले का रहने वाला है। झारखंड की एक महिला के साथ दानापुर में किराए के माकन में रहता था। वह मजदूरी का काम करता है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी घर में ही रहता था। पिछले 3 महीने से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था।
वहीं मंगलवार को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेले थी। जिसका फायदा उठाकर उसने बेटी के साथ गलत काम किया। दानापुर थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी का पहले पीड़िता की मां के साथ संबंध रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।