डायन बताकर महिला के साथ क्रूरता, अगवा कर जिंदा जलाने की कोशिश, एक व्यक्ति की मौत के बाद मचा ये बवाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर सिरदला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां डायन होने के आरोप में एक महिला के साथ क्रूरता की गई। बता दें कि अधेड़ उम्र की महिला को पिस्टल दिखाकर अगवा कर लिया गया। जिसके बाद उसे थाना क्षेत्र के अमघट्टी गांव ले जाकर बेरहमी से मारपीट की गई। जान मारने की नीयत से केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया है।

घटना शनिवार शाम की है। घटना का विरोध गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा किया गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराकर जान बचाने की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने बताया कि अर्जुन मांझी मजदूरी को लेकर गया जिले के अमघट्टी गांव आते रहता था। करीब पांच दिन पूर्व अर्जुन मांझी अमघट्टी गांव में छप्पर छारने के लिए आया हुआ था। जिसके बाद अर्जुन मांझी की तबीयत बिगड़ गई।

चिकित्सकों ने बताया कि पारालायसिस का झटका लगा है। इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह अर्जुन मांझी की मौत हो गई। फिर क्या था गांव से एक आटो पर सवार दर्जनों कि संख्या में लोग अमघट्टी स्थित उक्त महिला के घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर गोरेलाल मांझी के दोनों पुत्र पिस्टल निकाल कर गोली मारने की धमकी देते हुए उक्त महिला को जबरन आटो में बैठाकर अगवा करते हुए गांव ले आए। बेरहमी से मारपीट करने लगे।

इसके साथ ही जान मारने की नियत से महिला को जिंदा जलाने की बात कहकर केरोसिन छिड़कने लगे। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि डायन कहकर प्रताड़ित करना और मारपीट करना बेहद ही जघन्य अपराध है। पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Share This Article