उपेंद्र कुशवाहा ने मुंगेर में NDA के नेतृत्व में 2025 में सरकार बनाने का किया दावा, विपक्ष को दी सलाह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुंगेर पहुंचे राज्य सभा सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा । पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद कहा Nda के नेतृत्व में 2025 में बनेगा सरकार । विपक्ष को दी सलाह सरकार के कार्य की सिर्फ न करें आलोचना बल्कि अच्छे कामों की करें तारीफ ।

साथ ही प्राइवेट सेक्टर से लेकर आउट सोर्सिंग में भी सरकार की विभागों की तरह आरक्षण लागू हो । दरअसल अपनी बिहार यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाह मुंगेर के जमालपुर दलहट्टा दुर्गा स्थान पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । मौके के सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी के अधिकारी सही लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते कहा कि बिहार की यात्रा पे निकले बिहार के प्रत्येक जिया गए है।

2025 में भी बिहार में NDA के नेतृत्व में सरकार बनेगी । साथ ही बताया कि अगर सरकार बनने में जरा सा भी चूक हो गई तो बिहार में 2005 से पहले वाला स्थित उत्पन्न हो जाएगा। साथ ही विपक्ष को सलाह देते हुए की वे सरकार के कार्यों की आलोचना करते है तो सरकार के अच्छे कार्यों की भी चर्चा करें। साथ ही अपने बयान में वे एक नए मुद्दे को भी जन्म देते दिखे उन्होंने ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर हो या आउट सोर्सिंग उन जगहों पर भी सरकार की नौकरियों में सामाजिक विभिन्नता जिस प्रकार बनी रहती है उसी तरह उन सेक्टरों आरक्षण लागू हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article