शादी के दो दिन बाद ही पति ने शराब के नशे में पत्नी को पीटा, पांच लाख की कर दी मांग, दो महीने बाद बीवी मांग रही तलाक, मामला कोर्ट में लंबित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के पटना से है। जहां एक जोड़े का रिश्ता तय हुआ। लड़की ने शादी के कई सपने सजा रखे थे। पर शादी के दूसरे दिन ही पत्नी को पति के शराबी होने की बात पता चल गई। फिर भी दोनों शादी के रिश्ते में बंध चुके थे। पर अब शादी के 60 दिन बाद पत्नी ने पति से तलाक मांगा है। मामाला कोर्ट में है। इसी बीच पति ने पत्नी के सारे गहने जेवर जब्त कर लिए थे। जिसे पुलिस के दबाव के बाद वापस दे दिया है।

बता दें कि पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोरेला निवासी स्वर्गीय राम नरेश सिंह के पुत्र अमन कुमार की शादी मसौढ़ी के रेमा निवासी स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार की बेटी शिखा कुमारी से 22 अप्रैल 2022 को संपन्न हुई थी। शिखा कुमारी ने बताया कि शादी के दूसरे दिन ही उन्हें यह पता चला कि उनका पति एक शराबी है। पति ने शादी के दूसरे दिन ही पत्नी की जमकर पिटाई की थी और घर से बाहर निकाल दिया।

जिसके बाद लड़की ने मायके को सूचना दी।जिसके बाद मायके वाले पहुंचे और उनको समझाया। पुर वह दहेज के तौर पर पांच लाख मांगने लगे। जिससे लड़की ने इंकार कर दिया। जिसके बाद से ही पत्नी अब अपने शराबी पति और दहेज लोभी ससुरालवालों के साथ नहीं रहना चाहती है। उसने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

Share This Article