दियारा इलाके में फसल लूट को लेकर चली कई राउंड गोलियां ,जान बचाकर भागे लोग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर में औद्योगिक प्रक्षेत्र( जिरोमाईल) थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के नीचे बदमाशों ने हथियार के बल पर मकई के फसल को लूट लिया विरोध करने पर किसान के ऊपर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया। पिछले तीन घंटे से पुलिस वहां पर कैंप कर रही है। मालूम हो कि गणेश यादव ने विक्रमशिला पुल के नीचे अपने खेत पर मकई का फसल लगाया था। बदमाशों ने जबरदस्ती फसल उनके सामने लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित किसान गणेश यादव वहां से भगा। और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र (जीरोमाइल) थाना अध्यक्ष मुरलीधर शाह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, सूचना के बाद अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल, पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित किसान गणेश यादव का कहना है कि बरारी के ही रहने वाले प्रदीप यादव, बोका यादव और पुनपुन यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने मेरे ऊपर तीन राउंड फायरिंग की है। और मेरे आंख के सामने फसल लूट कर फरार हो गया। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि इसको लेकर पहले कई बार शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया। इधर, मामले को लेकर थाना अध्यक्ष मुरलीधर शाह ने बताया कि घटनास्थल पर हम लोग कैंप कर रहे हैं। फायरिंग की बात अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है अर्धसैनिक बलों के साथ कैंप की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article