कांग्रेसियों ने शुरू किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अभियान, 15 अगस्त तक चलेगा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों को बुलंद करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने आज से लगातार 15 अगस्त तक घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अभियान शुरू किया। यह अभियान स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास से शुरू किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, श्रवण पासवान, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मो. समद, असरफ इमाम आदि ने अपने, अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी सन 1929 वाली पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथों में तिरंगा वाली तस्वीर को आदर्श मानते हुए 03 अगस्त से 15 से तक घर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि आज देश के सत्ता में बैठे लोग जिन्हें आजादी की लड़ाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा हो। जिसे आर आर के नागपुर कार्यालय में 52 वर्षो तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया। वे लोग आज सरकारी तंत्र का उपयोग कर अरबों, खरब प्रचार पर खर्च कर घर, घर तिरंगा फहराने का अभियान चला रहे है।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीते 75 वर्षो से अगस्त क्रांति मानते आ रही है। तथा इस वर्ष 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे एक वर्ष का कार्यक्रम करते हुए आज से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने तथा 75 किलोमीटर पदयात्रा करने का काम किया जाएगा।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Share This Article